Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल स्टोर संचालक भी बचाता है मरीज की जान- महेश उमर

मेडिकल स्टोर संचालक भी बचाता है मरीज की जान- महेश उमर

देवस्य मेडिकल का शुभारम्भ

बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश उमर ने कहा कि मरीज के लिये डॉक्टर सही औषधि का चयन करता है, लेकिन उसे मरीज तक पहुचाने का कार्य मेडीकल स्टोर का दुकानदार ही करता है। इस तरह से मेडिकल स्टोर संचालक भी कही न कही मरीज की जान बचाने का माध्यम होता है।
बड़हलगंज के खडेसरी गांव में देवस्य मेडिकल स्टोर का शुभारम्भ करते हुये उमर ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक किसलय त्रिपाठी से कहा कि स्टोर पर मरीजों के लिये अच्छी गुणवत्ता वाली कम मूल्य की दवायें उपलब्ध करायें।
इस अवसर पर चाणक्य विचार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, शशिभूषण त्रिपाठी, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, मनोज निगम, उमेश यादव, विकास गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments