Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल एसेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन

मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया के सहयोग से निर्गत करने हेतु बी०आर०सी० देसही देवरिया में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर सतिराम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० केशव प्रसाद ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ पंकज कुमार नेत्र सर्जन, डॉ तैय्यब अली बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ दिव्य दीपक श्रीवास्तव, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा कैंप में कुल 59 दिव्यांग बच्चों के परीक्षणोपरान्त जिसमें दृष्टिबाधा के 1 मंदबुद्धि के 12, अस्थि दिव्यांगता के 7 एवं सी०पी० के 7 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया है कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद में कुल 17 कैंपों का आयोजन माह जुलाई 2023 से माह सितम्बर 2023 के मध्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें आज बी०आर०सी० देसही देवरिया में किया गया। मेडिकल एसेसमेंट कैंप में स्पेशल एजुकेटर देव प्रकाश शर्मा, अवनीन्द्र कुमार, सुधीर, अखिलेश मौर्य, विनोद कुमार गौतम एवं पंकज कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया एवं बी०आर०सी० कर्मचारियों के द्वारा विशेष योगदान दिया गया। 03 अगस्त को बीआरसी तरकुलवा में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिव्यांग बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड दो फोटो फोटोग्राफ्स एवं स्वालंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करते हुए उसकी रसीद की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments