पत्रकार एकता के लिए मीडियाकर्मी निकालेंगे पदयात्रा

गोला/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह के सुझाव एवं संगठन के गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला के निर्देश पर, गोला तहसील के पत्रकार 12 जनवरी दिन शुक्रवार को पत्रकारों में एकता लाने के लिए नगर में पदयात्रा निकलेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संगठन की गोला इकाई के अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने बताया कि जिन पत्रकारों को एकता का समर्थन करना है, वह सभी पत्रकार दिन के एक बजे बेबरी चौराहा पर एकत्र होंगे और वहां से नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पद यात्रा प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून, लागू करवाने की मांग के साथ ही सभी पत्रकार संगठनों से एकता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पदयात्रा का समापन कर दिया जाएगा। उन्होंने इसमें सभी पत्रकारों से समय से भाग लेने की अपील की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

9 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

9 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

9 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

10 hours ago