मेदांता की टीम ने दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सको की टीम द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य शिक्षकों व कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और नियमित जांच की आवश्यकता पर बल देना था।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ आचार्य व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. परीक्षित सिंह, मेदांता लखनऊ के डॉक्टर प्रांशु वर्मा और अस्पताल के मैनेजर अमित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में शिक्षक व कर्मचारी वर्ग अक्सर अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करते हैं, जिससे अनजाने में कई गंभीर बीमारियाँ विकसित हो जाती हैं। ऐसे में मेदांता जैसी प्रतिष्ठित संस्था का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
शिविर में डॉक्टर प्रांशु वर्मा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, ईसीजी, बीएमआई, आंख, दांत, हड्डी व हृदय संबंधी जांचें कीं। प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण के उपायों पर परामर्श दिया गया।
शिविर में करीब 110 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
मेदांता की टीम ने बताया कि नियमित जांच से बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में संभव हो जाती है, जिससे उपचार आसान हो जाता है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह व प्रो. परीक्षित सिंह ने मेदांता टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज की नींव हैं।”
शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

3 minutes ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

16 minutes ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

32 minutes ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

49 minutes ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

21 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

24 hours ago