नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

नकाबपोश हमलावरों ने बुजुर्ग की गला काटकर की बेरहमी से हत्या

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू और कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर के वक्त हुई जब साहबुब अली उर्फ छोटकऊ (50 वर्ष) पुत्र शाह मोहम्मद निवासी फुलवरिया, जुम्मे की नमाज अदा कर अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और कुल्हाड़ी से उनके गले पर वार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर चाकू और कुल्हाड़ी बरामद हुई है। आसपास मौजूद लोग डर के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें – मेदांता की टीम ने दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मृतक के पुत्र मोनू ने बताया कि उनके पिता पहले हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुके थे और दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर अपने गांव में किराने की दुकान चलाते थे।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मटेरा और नवाबगंज थानों की फोर्स भी बुलाई गई। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डी.पी. तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें – विद्यालय की लापरवाही से नौवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाई जांच की गुहार

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वर्ष 2005 में मृतक ने अपने खालाजात भाई इंसान अली की हत्या की थी, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। पुलिस अब घटना के हर पहलू की गहन जांच में जुटी है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago