बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ मंच पर उतरे प्रभादेवी पीजी कॉलेज के विद्यार्थी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर नाट्य मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय कुमार चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
छात्राओं के अभिनय की सराहना करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि “बच्चों ने जिस तल्लीनता और गंभीरता से समाज के संवेदनशील विषय को मंच पर प्रस्तुत किया, वह वास्तव में सराहनीय है।”
नाट्य मंचन में बी.एससी. की छात्राओं रुचि, रिमझिम, राजनंदनी, रुकैया, काजल एवं अदिति ने स्त्री शिक्षा पर आधारित प्रस्तुति दी। वहीं, कन्या भ्रूण हत्या पर केन्द्रित नाटक शिक्षा एवं कला संकाय की संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें विपरीत परिस्थितियों में बालिकाओं के संघर्ष और सफलता की प्रेरक झलक दिखाई गई।
बीसीए विभाग की छात्राओं ने भी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर प्रभावशाली नाट्य मंचन किया।
इसके साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा संकाय प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की टीमों सहित बीसीए, बीबीए, कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पाँच टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। प्रतियोगिता में रवि, ध्रुव, विष्णु, साक्षी, रिया, अंजली, विद्या, खुशबू, महिमा, पारस, डिम्पल, ज्योति, रोशनी, काजल, अदिति, प्रिया, दिव्या, शिवानी आदि शामिल रहे।
“संचार क्रांति और विकसित भारत” विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में गरिमा, ध्रुव अग्रवाल, रागिनी चौरसिया, रोशनी प्रजापति, मनिधि और अस्मिता ने अपने विचार रखे।
नाट्य मंचन के सूत्रधार डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी रहे जबकि क्विज़ प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तर का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, ममता शुक्ल, माया, पूनम उपाध्याय, विशाल सिंह, शालिनी मिश्रा, शाहिदा खातून, अमन राय, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय, सन्तोष गौंड सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह का समापन शनिवार को अपराह्न 12:30 बजे से होगा, जिसमें विज्ञान, गृहविज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी के साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago