संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना 04 जून 2024 को नियत है। मतगणना स्थल हीरालाल रामनिवास पीजी कालेज खलीलाबाद में बनाया गया है। अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव हेतु मतगणना हाल में एसी एवं अन्य स्थानों पर कूलर की व्यवस्था की गयी है। मतगणना स्थल पर साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था अधीशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा की गयी है, उनके द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर ग्राउण्ड के अन्दर स्टाल लगाकर पानी पिलाया जायेगा। मेडिकल की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की गयी है, उनके द्वारा मेडिकल टीम एवं एम्बूलेंस की व्यवस्था करायी गयी है।
उन्होंने सभी मतगणना कार्मिक, एजेन्ट एवं सुरक्षाकर्मियों से अपेक्षा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए लू से सर्तक रहें एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करें।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…