विधिना के तीर कब्बो, दुनिया से पीर मिलें छोड़ि के किसानी धइ लेबे हम मजूरियां

काव्यगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l किसानों की मार्मिक दशा का चित्रण करते हुए युवा कवि डा.सुधीर श्रीवास्तव “नीरज” ने यह गीत भागीरथी सांस्कृतिक मंच, गोरखपुर की 783वी काव्य गोष्ठी में पढ़ा,तो सभी कवियों ने मुक्तकंठ से प्रसंशा की।
मंच की यह कवि गोष्ठी पूर्व सहायक स्टैम्प आयुक्त, बलरामपुर अरविंद शर्मा के गोरखपुर स्थित आवास पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अरूण सदाबहार ने व संचालन किया डा.सत्य नारायण ‘पथिक’ ने।
कविगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ कवयित्री वंदना सूर्यवंशी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ ।
तत्पश्चात युवा कवयित्री विंदु चौहान ने ईश्वर से प्रश्न किया –
जब धरा तुम्हीं से रोशन है,
हर शय में तेरा दर्शन है।
फिर हे! बनवारी जग में क्यों ?
होता नारी का शोषण है।
वरिष्ठ शायर सुम्बुल हाशमी ने तत्कालीन संस्कृति पर प्रश्न करते हुए शेर पढ़ा –
हमारे गांव में पीपल की छांव है सुम्बुल ,
तुम्हारे शहर में टावर दिखाई देते हैं।
वरिष्ठ कवि वीरेंद्र मिश्र विरही ने प्यार की परिभाषा देते हुए गीत पढ़ा –
नेह की नीर से सींचकर,पीर को ,
हमने पाया जो पौधा,वहीं प्यार है
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि अरुण सदाबहार ने सभी को साधुवाद देते हुए शेर पढ़ा –
हम न बोलेंगे,हमारी बात बोलेंगी,
उम्र भर ठहरी हुई बरसात बोलेंगी।
अन्य जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनके नाम है – वंदना सूर्यवंशी एवं सर्वश्री दानिका विश्वकर्मा , वेदप्रकाश, अरविंद ‘अकेला’, अवधेश शर्मा ‘नंद’, बद्री विश्वकर्मा ‘सांवरिया’,राम समुझ ‘सांवरा’, आचार्य जयराम शर्मा,डा.सत्य नारायण ‘पथिक’ आदि।
श्रोताओं में ई.कृष्ण गोपाल विश्वकर्मा, डाक्टर अमिताभ शर्मा एवं परिवार जन उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया अरविंद शर्मा ने।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कलराज मिश्र की पत्नी के निधन से शोक की लहर, योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता…

8 minutes ago

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

3 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

4 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

4 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

7 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

8 hours ago