ये सरकार किसान विरोधी है, केवल कॉरपोरेट के लिए बनी है : अजय राय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित जूनियर हाई स्कूल मैदान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किसान स्वाभिमान एवं सद्भावना महासम्मेलन को सम्बोधित करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। ये सरकारें केवल कॉरपोरेट के लिए बनी है।
उन्होंने कहा कि संभल में जो हुआ है। वह सरकार की नफरत की राजनीति का नतीजा है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।
संभल जाने के सवाल पर श्री राय ने कहा कि डंके की चोट पर मैं जाऊंगा मुझे कोई रोक नहीं पाएगा।
अपना डेलिगेशन लेकर सोमवार को संभल की ओर कूच करेंगे।
किसान स्वाभिमान एवं सद्भावना सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कांग्रेस के किसान हितैषी विचारों व कांग्रेस सरकारों द्वारा किसान हितों में किये गए कार्यों को विस्तारपूर्वक रखा।
कार्यक्रम में किसानों की समसामयिक समस्याओं पर भी विस्तृत परिचर्चा हुई। वर्तमान में भाजपा सरकार किस प्रकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है? डीएपी खाद की किल्लत व एमएसपी की तकलीफ जैसी समस्याओं से देश-प्रदेश के अन्नदाता कैसे जूझ रहे हैं? आदि बिंदुओं को जनता के बीच रखा।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल व प्रदेश उपाध्यक्षगण विश्वविजय सिंह, केशव चंद यादव तथा आलोक प्रसाद हजारों हजारों कांग्रेसजन एवं किसानबन्धु अपने ट्रैक्टर के साथ उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago