माँ सरस्वती सब पर प्रसन्न हों

वसन्त पंचमी की नवपूजा होगी,
माँ सरस्वती तव अर्चना होगी,
वीणावादिनि की आरती होगी,
माँ शारदे श्वेतवस्त्रालंकृता होंगी।

वीणा के तार सरगम झंकृत होंगे,
मनमयूर झूमेंगे, आनंदित भी होंगे,
पीतवसना सब धराधाम होगा,
वन उपवन हरीतिमा भरा होगा।

वागदा शारदा माँ वरदायिनि हैं,
सुरदेवी सिद्धिदा स्वरदायिनि हैं,
ताल सरगम हो जाते सुगम हैं,
जयत्ति जय देवि मातु शारदे हैं।

पीत परिधान पहन कर आना है,
पावन पूजा आरती प्रसाद पाना है,
भारत के हर मंदिर हर पूजागृह में,
सारा दिन देवी गीत भजन गाना है।

आदित्य भाव भक्ति शक्ति हो,
माधुर्य स्वभाव, ओजयुक्त हो,
सुविचार सुसज्जित सुसंगत हों,
माँ सरस्वती सब पर प्रसन्न हों।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

12 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज अहम दिन

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक समझौते 28…

15 minutes ago

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

19 minutes ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

26 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

38 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 hours ago