भारत का विश्व गुरु होने का सपना पूर्ण हो सके: अजय टम्टा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)|गरीब कल्याण सेवा सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गुल्लावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री संजय निषाद एवं सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश से रैली प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम कारण टेकरीवाल ने की ।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह एवं जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया । मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने कहा कि आज 9 वर्ष में भारत शक्तिशाली भारत समृद्ध भारत गरीबों की सेवा में शतत खड़ा रहने वाला भारत बना है । आज भारत के कृषकों का सम्मान व्यापारियों का सम्मान माताओं का सम्मान बढ़ा है। आप सबसे कहना है कि 2024 में एक बार फिर कमल खिलाना है l जिससे भारत के विश्व गुरु होने का सपना पूर्ण हो सके l प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज इस नौ वर्ष के दौर में मछुआरा समाज का जितना विकास हुआ है उसे जो सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर मिला है l ऐसा कभी किसी सरकार में संभव नहीं था। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी एवं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करना हूं । कार्यक्रम के दौरान जनसभा को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह सदर विधायक पुर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल,नानपारा विधायक राम निवास वर्मा,पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा,आनंद गोंड़,गुलाब चंद शुक्ला, चंद्रभान सिंह संचित ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात विधान सभा मटेरा का टिफन कार्यक्रम एक रिसार्ट में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अजय टम्टा व प्रभारी मंत्री संजय निषाद रहे। इस दौरान जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र पार्टी,नन्हेलाल लोधी,धीरेंद्र मोहन आर्य,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता,राहुल राय, सुषमा चौधरी,जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, डा0डिंपल जैन,ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष रुपईडीहा उमाशंकर वैश्य, पुष्पा चौधरी,हरिश्चंद्र गुप्ता,अजीत प्रताप सिंह कुंदन,अजय सिंह, प्रमुख कृष्ण कुमार,सतीश सिंह, चौधरी पुरन सिंह,अभिषेक गुप्ता, सभासद गण मंडल अध्यक्ष सहित हजारों संख्या बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक प्रमुख उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

42 minutes ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

52 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

1 hour ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

2 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

2 hours ago