मऊ मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का हुआ गठन अमित अध्यक्ष व श्रीराम महामंत्री चुने गए

अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा लॉटरी निकाल कर अमित त्रिपाठी का हुआ चयन अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

मऊ/(राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति मऊ (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश सरकार) का संगठन चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सभागार में रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों का नामांकन होने पर ड्रा के द्वारा पर्ची निकाला गया जिसमें अमित कुमार त्रिपाठी का नाम निकला व उनको अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं श्रीराम जायसवाल निर्विरोध महामंत्री चुने गए।
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार प्रदीप सिंह, प्रवीण राय व अमित कुमार त्रिपाठी में से किसी भी द्वारा पर्चा वापस न लेने की स्थिति में चुनाव संपन्न किया गया। इस दौरान संरक्षक मंडल सदस्यों की पहल पर निर्वाचन अधिकारी धनपाल सिंह के समक्ष गुप्त मतदान के स्थान पर पर्ची निकालकर अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव लाया गया। जिसको तीनों प्रत्याशियों सहित उपस्थित सभी लोगों ने सहर्ष समर्थन किया।
तत्काल पूरी पारदर्शिता के साथ एक पारदर्शी डब्बे में तीनों लोगों की पर्ची एक डिब्बे में डालकर मिक्स की गई जिसे निर्वाचन अधिकारी धनपाल सिंह द्वारा निकाला गया जिसमें अमित कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष चुने गए। गौरतलब हो कि इसके पूर्व 16 सितंबर 2022 को नामांकन के अंतिम दिन तक उपाध्यक्ष पद पर हरिओम राय, जाहिद इमाम, महामंत्री पद के लिए श्रीराम जायसवाल, मंत्री पद चंद्र प्रकाश तिवारी,
तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए आजाद नोमानी ने नामांकन किया था। जिनके समक्ष किसी और द्वारा पर्चा नहीं दाखिल किए जाने से उक्त सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे। रविवार को जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन अधिकारी धनपाल सिंह द्वारा सभी लोगों को प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें निर्वाचित पदाधिकारी घोषित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल सदस्य के रूप में सुधाकर पाण्डेय, वेद नारायण मिश्रा, मकसूद अख्तर व विजय गुप्ता को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पूरी कमेटी व संरक्षक मंडल द्वारा पारदर्शिता व संवैधानिक तरीके से सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह को सम्मान पत्र देकर आभार प्रकट किया गया।
-पांच सदस्यीय संरक्षक मंडल सदस्य में से निजी कारणों से संरक्षक नागेंद्र राय द्वारा काम नहीं करने की घोषणा के बाद उनके स्थान पर नए संरक्षक मंडल सदस्य के रूप में प्रदीप सिंह का चयन किया गया। वहीं महामंत्री श्री राम जायसवाल के प्रस्ताव पर मीडिया प्रभारी के रूप में आनन्द कुमार को लाया गया। जिसका पूरी कमेटी व संरक्षक मंडल दल ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए चयन किया।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार संजय राय, दुर्गा किंकर सिंह, संदीप श्रीवास्तव, संजय दूबे, अवधेश पांडेय, आनन्द मिश्रा सहित अपर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह व पत्रकार पुनीत श्रीवास्तव, सन्तोष जायसवाल, अप्पू सिंह, जितेंद्र वर्मा, नागेंद्र, आसिफ अली, अफजल शाक्य, राजू सिंह, लोकेश सिंह व मोहम्मद अशरफ इत्यादि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

4 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

5 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

16 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

16 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

17 hours ago