कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय के नेतृत्व में कोपागंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को टीम ने थाना क्षेत्र की महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा और सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए वे इन नंबरों का इस्तेमाल कर सकती हैं:
जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच भी की। जरूरी पूछताछ के बाद कुछ लोगों से बॉन्ड भी भरवाए गए और फिर उन्हें छोड़ा गया।
कोपागंज पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। महिलाओं और बच्चियों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि अब उन्हें आपात स्थिति में सही जगह से मदद मिलने का भरोसा है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…