Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

मथुरा में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

मथुरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव घर के अंदर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी ने जहर खाकर अपनी जान दी।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

दूध में जहर मिलाकर पीने की आशंका

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात (9 फरवरी) की बताई जा रही है। आशंका है कि परिवार के सभी सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर सेवन किया। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई।

दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस ने घर में प्रवेश किया, तो वहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

ये भी पढ़े – UGC अधिसूचना पर घमासान: नौतनवां तहसील में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन

पहले बच्चों को, फिर खुद दी जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी गंभीर परेशानी से जूझ रहे पति-पत्नी ने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।

आत्महत्या की वजह की जांच में जुटी पुलिस

यह मामला थाना महावन क्षेत्र के गांव खप्परपुर का है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दंपती ने इतना बड़ा और खौफनाक कदम क्यों उठाया। आर्थिक तंगी, कर्ज, पारिवारिक कलह या किसी अन्य दबाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

पुलिस परिवार के रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments