कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0के0 राय ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार बाल विकास विभाग के अन्तर्गत, लाभार्थियों को वितरण की जाने वाली समाग्रियों का वितरण 23 जून, एवं 24 जून, को जनपद के पड़रौना, फाजिलनगर, कप्तानगंज, तमकुही, कसया, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया, सेवरही, मोतीचक, दुदही, हाटा, रामकोला एवं शहर पड़रौना के परियोजनाओं के समस्त आगंनबाडी केन्दों से किया जायेगा। दिनांक 24 जून, 2023 को अपरिहार्य परिस्थिति या किसी केन्द्र के अतिरिक्त प्रभार दूसरे ऑगनबाड़ी कार्यकत्री के पास होने की स्थिति में ही किया जायेगा। अन्यथा समस्त केन्द्र का वितरण 23 जून, 2023 को किया जायेगा।
उन्होंने उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से अपेक्षा किया है कि विभागीय व्हाट्स ऐप ग्रुप से इस सूचना को प्रसारित करते हुए स्वय सहायता समूह तथा ग्राम प्रधान को निर्देशित करें कि वितरण स्थल पर उपस्थित होकर वितरण कार्य पारदर्शिता पूर्ण ढंग से करने का कष्ट करें।
कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…
कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…
हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…
मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…
वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…
बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…