आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए वितरण हेतु सामग्री उपलब्ध

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत, संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है । यह सामग्री माह जनवरी 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार, उपरोक्त सामग्री का वितरण 07 मार्च 2023 को किया जायेगा। उक्त दिवस को समस्त सी०डी०पी०ओं० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेंगे और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेगे।
उन्होंने बताया कि 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों को गेहू-दलिया, प्रति माह 01 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 01 कि0ग्रा0, चना दाल प्रति माह 01 कि0ग्रा0 तथा खाद्य तेल प्रति माह .455 लीटर ।
इसी प्रकार 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए दलिया-500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 500 ग्राम, चना दाल 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं हेतु दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 1 कि0ग्रा0, चना दाल 1 कि0 ग्रा0, खाद्य तेल .455 लीटर। इसी प्रकार अति कुपोषित वच्चों के लिये दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टिफाइड राइस 1.5 कि0ग्रा0, चना दाल 2 कि0ग्रा0, तथा खाद्य तेल .455 लीटर वितरण किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया है, कि विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराते हुए स्वयं सहायता समूह तथा ग्राम प्रधान को वितरण स्थल पर उपस्थित हो कर, वितरण कार्य पारदर्शिता ढंग से कराएं, तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 07 मार्च 2023 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को दी जाय ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

9 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

10 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

10 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

10 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

10 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago