लोकसभा सामान्य चुनाव की तैयारियों के लिए मास्टर ट्रेनर हुए प्रशिक्षित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।लोक सभा सामान्य चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्य संपन्न हुआ।
मास्टर ट्रेनर को एसडीएम फरेंदा रमेश कुमार और एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर को ई.टी.पी.बी.एस., वीवीपैट, ईवीएम और मतगणना व रिजल्ट की घोषणा से जुड़ी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जनपद स्तर मास्टर ट्रेनर एस0डी0 एम0 फरेन्दा रमेश कुमार द्वारा मतगणना व परिणाम की घोषणा के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने मतगणना के दौरान प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के मतपत्रों के विषय में बताया और उनकी गणना के तरीके के विषय में विस्तार से बताया। ईवीएम, वीवीपैट व ई0टी0पी0बी0एस का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल निगम आतिफ हुसैन द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण में विजय प्रकाश सहायक निर्वाचन अधिकारी, इमरान आलम, मनोज कुमार, कृष्णकांत शुक्ल, जगदीश यादव, अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

11 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

11 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

12 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

12 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

15 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

15 hours ago