तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

समाधान दिवस में 33 मामले पेश 03 मामले मौके पर निस्तारित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 मामले पेश आये, जिसमें 03 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रतापूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित किया करें।
जिलाधिकारी द्वारा हरखपुरा निवासी इरफान द्वारा सीमांकन हेतु उपजिलाधिकारी सदर के 21 जुलाई 2023 के आदेश का अनुपालन अबतक न किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पड़वनिया, ब्लॉक मिठौरा निवासी पन्नालाल के चौदहवें और पंद्रहवें राज्यवित्त में जांच अधिकारी के जांच आख्या पर कोई कार्यवाही न किए जाने की शिकायत के संदर्भ में डीपीआरओ को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों को यथासंभव उसी दिन निस्तारित करने का निर्देश दिया और कहा कि निस्तारण पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार होना चाहिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, एसडीएम पंकज कुमार, एसडीएम सुधीर कुमार, डीसी मनरेगा, तहसीलदार सदर राजेश कुमार, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

9 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

9 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

9 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

9 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

10 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

10 hours ago