उत्तरकाशी(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई। खीर गंगा नदी कि रफतार तेज होने से लगभग 20 से 25 होटल और कई मकान बह गये। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को गंभीर बताते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।
प्रशासन द्वारा आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। घटना के बाद उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया है।
उत्तराखंड शासन और जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी जिला प्रशासन से त्वरित रिपोर्ट मांगी है और प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने
प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से बचें, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करे।
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…