खाद के लिए उमड़े किसान, बागापार चौराहे पर मचा अफरा-तफरी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान मंगलवार सुबह-सुबह बागापार खास चौराहे पर खाद लेने के लिए उमड़ पड़े। भारी संख्या में किसानों की भीड़ लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यवस्था के अभाव में घंटों तक खड़े रहे किसान आक्रोशित दिखे।
खासकर यूरिया खाद की मांग अधिक होने के कारण किसान जल्दी लाइन में लगकर नंबर पाने की कोशिश में भिड़ते-भिड़ते बचे। चौराहे से लेकर गोदाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ किसान तो भोर से ही लाइन में लग गए थे ताकि उन्हें समय पर खाद मिल सके।
किसानों का कहना था कि खेतों में धान की रोपाई के बाद इस समय खाद की सख्त जरूरत है। लेकिन गोदाम पर वितरण व्यवस्था बेहद धीमी रही,जिससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। मौके पर पुलिस प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी राहत मिला। वहीं समिति के कर्मचारी भीड़ को संभालने में असमर्थ दिखे।महिला किसानों के लिए अलग लाइन लगाया गया था। जिससे महिलाओं को खाद लेने में असुविधा न हो।
समिति के सचिव चन्द्रभान पाण्डेय से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि खाद की मांग बहुत अधिक है, हम अधिकतम किसानों को खाद देने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही दूसरी खेप आने वाली है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago