सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन 80 जोड़ों के हाथ हुए पीले

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर में सामूहिक विवाह महोत्सव में बजी शहनाई तहसील परिसर में 80 जोड़ों के हाथ हुए पीले इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी के साथ उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए वैदिक पूजन में शामिल होकर सामूहिक विवाह महोत्सव का शुभारंभ कराय मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह का आयोजन करती है इस विवाह में जो भी व्यक्ति इच्छुक हो वह रजिस्ट्रेशन करा के विवाह कर सकता है। सरकार प्रति जोड़े को प्रोत्साहन के रूप में 51 हजार रुपए वह जरूरत का सामान उपलब्ध कराती है! जिससे गरीब परिवार के लोगों का जीवन यापन हो सके यही सरकार की मंशा है। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा की विवाह जीवन काल में एक ही बार होता है।रिश्ते बनने के बाद दोनों में बड़ा ही अगाध प्रेम होना चाहिए। सरकार की भी यही मसा है कि आपस में प्रेम कभी टूटे ना। उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया की 80 जोड़ों के सामूहिक विवाह की तैयारी की गई थी जिसमें बैठने के साथ खाने पीने का भी उचित प्रबंध किया गया है। सामूहिक विवाह महोत्सव में मंगल गीत से पूरा पांडाल गूंज रहा था। वहीं दूर-दराज से आये वैदिक विद्वानों की तरफ से पूरा पंडाल वैदिक मत्रों से गुलजार रहा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडे खंड विकास अधिकारी हुजूरपुर अनुभव श्रीवास्तव विभिन्न विभाग के अधिकारी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे तहसीलदार मुकेश कुमार यादव कपीश सिंह छोटू त्रिपाठी तथा सभी ग्राम के प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

10 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago