Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहादत दिवस पर याद किये गए शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव

शहादत दिवस पर याद किये गए शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को ग्राम डेईडीहा के पंचायत भवन पर कामरेड उमा कुशवाहा के नेतृत्व में वीर क्रांतिकारी शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस पर कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने भगतसिंह के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भगतसिंह, सुखदेव, व राजगुरु ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम सभी लोगो को उनके आदर्शों को आत्मसात कर चलना होगा। तभी हम लोग उनके सपनों को साकार करने में सक्षम होंगे। इसी क्रम में दुर्गा सिंह ने बताया कि भगतसिंह पंजाब के एक किसान परिवार से आते है, वे और उनका पूरा परिवार देश के आजादी के लिए ब्रिटिश हुकूमत के सामने कभी भी सर नही झुकने दिया। आज सारा देश उन वीर योद्धाओं को याद कर रहा हैं। कामरेड उमा कुशवाहा ने कहा कि भगतसिंह के बिना आजादी अधूरा था। कुशवाहा ने कहा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु ने ब्रिटिश साम्रज्य की नींव हिला कर रख दी। लेकिन उन महान क्रांतिकारियों के सपना आज भी अधूरा है। अतः हमसभी लोगो को उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनके आदर्शों पर चलना होगा। कार्यक्रम में सुबाष प्रसाद,कामरेड राजेन्द्र पाल, कामरेड रामध्यान कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, जोगिंदर तिवारी, विनय सहीत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments