
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को नगर स्थित पुरानी संगत पीठ आश्रम के परिसर मे दिन के 11 बजे, पीठ के पीठाधिश्वर महन्त परमेश्वर दास महाराज के नेतृत्व में, सिक्खो के दसवें गुरु गोविन्द सिंह साहिब का शहिदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे साधको ने गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त की। इस दौरान पीठाधीश्वर ने कहा कि, 22 दिसम्बर 1704 दुनिया के इतिहास में ऐसा युद्ध, जो ना कभी किसी ने पढा होगा ना किसी ने देखा होगा।
कार्यक्रम में डा० कृष्णा जा० , जुगेश गुप्ता, छत्रसाल निषाद ,विवेक गुप्ता ,वैभव पाण्डेय , विरजानंद ,
हरिन्द्र विश्वकमों ,जितेन्द्र गुप्त ,वृजेश शर्मा ,चन्द्रशेखर ,रुद्र पाण्डेय, रामनरायण पाण्डेय, डा० आसिफ, कृष्णा पाण्डेय आदि मौजुद रहे ।
