बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम पतुरखी दाखिला सेवड़ा में विवाहिता ने लगाया फांसी का फंदा,लड़की के पिता ने सास व लड़के के ऊपर लगाया दहेज हत्या का आरोप। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय व थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे से लटकती विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मालूम हो कि मृतका विटा देवी उम्र 22 वर्ष पुत्री रक्षा राम उपाध्याय निवासी कल्हवापुर ने अपनी पुत्री का विवाह पतुरखी दाखिला सेवड़ा निवासी सूरज पुत्र रामउगर तिवारी के साथ 18 मई 2022 को रीति-रिवाज के साथ किया था। कमरे के अंदर छल्ले में साड़ी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलते ही मायके से पिता रक्षा राम उपाध्याय मौके पर पहुंचे जहां सूरज मौके से फरार था l जिस पर मृतका विटा देवी के पिता रक्षा राम की तरफ से सांस चंद्रावती तथा लड़के सूरज के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराए जाने की तहरीर थाने में दी। जिसमें आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल न पाने के कारण मेरी पुत्री बिटा देवी को मारकर फंदा पर लटका दिया गया है। इस संदर्भ में घटनास्थल से लौटकर आये पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…