शादी-शुदा महिला छोटे छोटे बच्चों को लेकर दर दर भटकने को मजबूर

पीड़ित महिला ने दहेज की मांग पुरी न होने पर मार -पीट कर घर से निकालने का लगाई गंभीर आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां थाना क्षेत्र के महेन्द्र नगर पहाड़ी टोला निवासी विन्ध्वासिनी पत्नी कृष्ण मुरारी ने नौतनवां पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर घर के लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में पीड़ित महिला ने लिखा है कि मेरी शादी को लगभग पांच वर्ष हो गया है मेरे दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। दहेज की मांग पुरी न होने पर मेरे पति कृष्ण मुरारी सास ननंद नन्दोई आदि लोगों द्वारा एक राय होकर एक साज़िश के तहत शारीरिक व मानसिक रुप से उत्पीड़न करते हुए हम प्रार्थिनी को गाली़ गुफ्ता देते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिये है। महिला ने यह भी लिखा है कि उपरोक्त लोग हमे धमकी भी दिए है कि तुम्हें खाने पीने मे जहर देकर व जलाकर मार देगें। जिससे प्रार्थिनी काफी डरी सहमी हुई है। अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हूं। इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष नौतनवां ने बताया कि मामला संज्ञान मे है। पूछ-ताछ के लिये दोनो पक्षो को थाने बुलाया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

3 hours ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

3 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

3 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

4 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

4 hours ago