महिला ने पति समेत ब्लाक कर्मचारियों पर परिवार रजिस्टर से नाम गायब करने का लगाई आरोप

पीड़ित महिला ने खंड विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व स्थानीय पुलिस से किया लिखित शिकायत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी निवासिनी मिथिलेश देवी ने अपने पति पर एक साजिश के तहत परिवार रजिस्टर से नाम गायब करने का आरोप लगाई है। अपने शिकायती पत्र मे पीड़ित महिला ने लिखा है कि मेरी शादी उक्त ग्राम पंचायत निवासी नागेन्द्र तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक गृहस्थ की गाड़ी ठीक चला उसके बाद मेरे पति किसी और लड़की से बात करने लगे मेरे द्वारा विरोध करने पर मेरे पति मुझे दहेज की मांग पुरी नही होने का बहाना बनाकर मुझे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।जिसके सम्बन्ध मे मैने कोर्ट का सहारा लिया और मामला न्यायालय मे विचाराधीन है। कुछ समय बीत जाने के बाद मेरे पति ने निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदना निवासी दीनानाथ तिवारी की पुत्री आराध्या तिवारी के साथ शादी कर लिया। और एक बच्चा भी है। इसी बीच मेरे पति नागेन्द्र और उनकी दुसरी पत्नी आराध्या तिवारी व उसके पिता दीनानाथ तिवारी ने एक साजिश के तहत कूट रचित तरीके से धोखाधड़ी करते हुए नौतनवां ब्लाक के एडीओ पंचायत व सचिव अमरेंद्र पटेल और अशोक पासवान ने मिलकर हम प्रार्थिनी का नाम परिवार रजिस्टर से गायब कर दुसरी पत्नी आराध्य तिवारी का नाम दर्ज करवा दिये हैं जबकि उसी रजिस्टर मे मेरे बच्चों का नाम आज भी अंकित है। वही राशन कार्ड मे हम प्रार्थिनी का नाम मिथिलेश देवी पत्नी नागेन्द्र का नाम अब भी चला आ रहा है। बीते 23 जनवरी वर्ष 2021 को हम प्रार्थिनी ने परिवार रजिस्टर का नकल लिया था जो मेरे पास साबूत के तौर पर मौजूद है। जिसमें हम प्रार्थिनी मिथिलेश देवी पत्नी नागेन्द्र अंकित है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

7 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

7 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

8 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

8 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

8 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago