सोनबरसा सीएचसी में एम्बुलेंस के इंतजार में विवाहिता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा की लापरवाही ने एक विवाहिता की जान ले ली। शुक्रवार की देर शाम इलाज के लिए पहुंची विवाहिता को चिकित्सक ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर तो कर दिया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। करीब दो घंटे तक तड़पते हुए महिला की सांसें थम गईं। मृतका रानी गुप्ता (25 वर्ष) पत्नी अंशु गुप्ता, निवासी भवन टोला जयप्रकाश नगर बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रानी कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। एक सप्ताह पूर्व वह अपने मायके उदईछपरा (दुबेछपरा) आई हुई थीं। शुक्रवार देर शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पिता और परिजन उसे लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचे।ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी ने मरीज की गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया और एम्बुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया। लेकिन, दो घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। इस दौरान रानी दर्द से कराहती रही और आखिरकार वहीं उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना पर अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो सका। इस दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवाओं की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहा है कि जब गंभीर मरीजों के लिए समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकती, तो सरकार की आपात सेवा 108 और स्वास्थ्य सुधार योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही क्यों हैं

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago