अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के कस्बा स्थित डॉ भीमराव जनता शिक्षण संस्थान कुचया विद्यालय परिसर में शनिवार को अंकपत्र एवं पुरस्कार वितरण,सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।विद्यालय इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों,अभिभावकों की सहभागिता और शिक्षकों की प्रेरणा से जीवंत हो उठा।समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि डॉ विंध्याचल मध्देशिया ने विद्यालय के विकास,छात्रों की सफलता एवं शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अंक अर्जित नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को बढ़ावा मिलता हैं।समारोह में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं जो कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए उनको पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर अंश यादव,ऋतिक गौतम,यश कुमार,प्रिंस चौहान,आकांक्षा कुमारी,खुशी,श्वेता कन्नौजिया,आंचल कन्नौजिया को सम्मानित किया गया।सभी शिक्षकों को विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अंगद तिवारी ने किया।प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया गया।इस मौके पर अजय कुमार सिंह,सुदामा प्रसाद, राजकुमार मद्धेशिया,रमेश मद्धेशिया,सोनू गुप्ता,मोहमद ईशा,संजय सोनकर,विपिन चंद,राजन प्रसाद,रमेश,राजू प्रसाद,संगीता शर्मा,कमलावती देवी,दीपा वर्मा,संजना सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

7 minutes ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

40 minutes ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

1 hour ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

1 hour ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

2 hours ago