हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुलुंड में मराठी भाषा दिवस

मुलुंड/ महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा )
मराठी भाषा दिवस के अवसर पर सुमंगल प्रतिष्ठान मुलुंड और भारतीय जनता पार्टी मुलुंड के सहयोग से अस्मिता सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत। मेरा मराठी भाषण इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुलुंड पूर्व के राजे संभाजी सांस्कृतिक भवन में किया गया। मशहूर संगीतकार कौशल इनामदार ने अपने खास अंदाज में गाना गाकर लोगों का मन मोह लिया।
लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक ने धाराप्रवाह मराठी भाषा में दर्शकों को संबोधित किया और मराठी भाषा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। हमारे दैनिक जीवन में भाषा का यथासंभव उपयोग किया जाना चाहिए। आज मराठी भाषा का बोलबाला है। समंदर पार पहुंच कर हमारी संस्कृति भाषा की वजह से विकसित हुई है, हमें गर्व होना चाहिए कि हम मराठी हैं।
उन्होंने यह भी अपील की कि मराठी भाषा आज वैश्विक स्तर पर पहुंच गई है और मराठी बोलने वालों की संख्या लगभग 10 करोड़ है और इसे और बढ़ाया जाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में संगीत कार कौशल इनामदार,तीन पूर्व नगरसेवक नंदकुमार वैती, समिता कांबले, नील सोमैया और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

2 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago