अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु का किया बैठक

सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है— अपर जिलाधिकारी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं तथा आश्रितों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी द्वारा सुना गया और तत्काल दूरभाष द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा फसल बीमा,भूमि विवाद, राजस्व, भूमि आवंटन, आवास आवंटन एवं अवैध अतिक्रमण सहित कुल 08 मामलों को बैठक में रखा गया।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक के अंत मे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों का देश और समाज के लिए योगदान अमूल्य है। उनकी समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सैनिक बंधु की बैठक का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है और वे कभी भी जिलाधिकारी या मेरे समक्ष अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। निश्चित रूप से उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है और इसके लिए पूर्व सैनिक जिला प्रशासन और जिलाधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (रि.) धीरेंद्र राय सहित भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

4 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

4 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

4 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

4 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

5 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

5 hours ago