Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशानुरुप जिले में रविवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिले से लेकर तहसील एवं विकास खंड स्तरों पर नामित नोडल अधिकारियों ने रामायण पाठ कराया।
मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती का आयोजन एवं रामायण पाठ हेतु श्रीराम जानकी मंदिर, खलीलाबाद में संपन्न हुआ।
आयोजन में भाग लेते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजनो को आवश्यक बताया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments