संविधान दिवस पर जिले भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित

संविधान न केवल एक दस्तावेज बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक-एडीजे

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री उद्बोधन देख सुना गया

जिला कारागार में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

अधिकारियों समेत कैदियों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर शासन की मंशा के अनुसार जनप्रतिनिधिगणों, प्रशासनिक अधिकारीगण की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार, 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया गया।
जनपद कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित जनों ने देखा और सुना। तत्पश्चात विधायक मेंहदावल द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलायी गयी। संविधान दिवस पर आयोजित सगोष्ठी में जनप्रतिनिधिगणों ने अपने सम्बोधन में सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन एक विशिष्ट दिन के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना में विशिष्ट प्रयास किये जा रहे हैं। हम सभी को भी संवैधानिक मूल्यों की स्थापना एवं मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वंय को स्थापित करना चाहिए, जिससे हमारा देश निरन्तर चौमुखी विकास के पथ पर अग्रसर रह सके और एक सशक्त राष्ट्र की स्थापना में एक हम सब सजग एवं सवेंदनशील नागरिक के रूप में अपनी भूमिका दर्ज करा सकें। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों का सभी को अपने जीवन में अनुपालन करने की सलाह दी। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए और इसी के अनुरूप आचरण करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुसरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित विधायकगण का आभार व्यक्त किया तथा उनके सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी संजीव राय, पीडी संजय नायक, डीसी एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में संविधान दिवस पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों समेत कैदियों ने संविधान के प्रस्तावना को दुहराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज ही नही है बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शक है। उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र 75 वें संविधान दिवस को मना रहा है। देश का संविधान भारत के नागरिकों की रक्षा और उत्थान के लिए है। इसकी रक्षा और सम्मान करना देश का कर्तव्य है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह व हरिकेश तथा गीतारानी ने संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें न केवल अपने संवैधानिक दायित्वों की याद दिलानी चाहिए, बल्कि समाज में समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जेल के पैरालीगल वालंटियर्स, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सहित कैदी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago