नेरल/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल, नेरल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा मानसी राकेश उपाध्याय ने कक्षा 5वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल का नाम गौरवान्वित किया।
मानसी ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, जिसके चलते उन्हें कक्षा का टॉपर घोषित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के प्रिंसिपल एवं प्रबंधक ने मानसी को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने भी मानसी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
ये भी पढ़े – हरियाणा के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार का खुलासा, चार बड़े संस्थानों पर गंभीर आरोप
