Thursday, October 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसफाई कर्मचारी संगठन शाखा पयागपुर के अध्यक्ष बने मनोज कुमार यादव

सफाई कर्मचारी संगठन शाखा पयागपुर के अध्यक्ष बने मनोज कुमार यादव

बहराइघ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संगठन शाखा पयागपुर मे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनोज कुमार यादव!
चुनाव अधिकारी तरुण कुमार मिश्रा व कृपाराम यादव ने बताया कि 69 ग्राम पंचायत वाले पयागपुर विकासखंड के कुल 90 सफाई कर्मचारियों के संगठन को शक्तिशाली बनाए जाने के लिए प्रत्येक 2 वर्ष बाद पदाधिकारी का चुनाव किया जाता है इस बार दो लोगों ने अध्यक्ष पद लेने के लिए नामांकन किया था परंतु बाद में पर्ची वापस ले लिया जिस पर मनोज कुमार यादव दूसरी बार निर्विरोध संगठन के अध्यक्ष बने!
अशोक कुमार सिंह महामंत्री, रमेश तिवारी कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री ओमप्रकाश राव, ऑडिटर अरविंद कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसागर, कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, को सर्वसम्मत से सहायक विकास पंचायत अधिकारी तेज नारायन राव की देखरेख में संगठन में पदभार ग्रहण कराया गया!
संगठन में बने पदाधिकारी के प्रति राम गोपाल शरण सिंह बृजेश सिंह दीनदयाल सिंह राम मनोहर यादव नरेंद्र यादव अंजनी शुक्ला धर्मराज यादव पवन कुमार मिश्रा सहित तमाम लोगों ने खुशी जाहिर किया है!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments