देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। इनर व्हील क्लब देवरिया सेंट्रल का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अलका सिंह व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की पत्नी मेघना वीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें चांदनी कौर को अध्यक्ष, अंजना को सचिव अर्शिया रहमान को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष सपना अरोरा, किरण जायसवाल को आईएसओ व भारती शुक्ला को संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व अध्यक्ष शीला द्वारा नई अध्यक्ष को चाटर प्रदान किया गया।इस दौरान समारोह में समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। दो मेधावी बच्चों को लैपटॉप भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जबकि नृत्य में विशेष रुचि रखने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक पहल की गई। आए हुए सभी मेहमानों को पौधे भेंट किए गए और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। समारोह में रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए नव-गठित क्लब को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला यादव ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में मूक-बधिर बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्र के पकडी तिवारी गांव निवासी सेवानिवृत सैनिक रामकरन यादव ने…
संसद का रण: महिला आरक्षण पर सियासी शतरंज, रूल 66 ने बदली बहस की दिशा…
राजस्व और जन सुरक्षा दोनों पर गहरा रहा है संकट भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सरयू नदी के…
सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय जलपा माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बजरंग दल की महत्वपूर्ण…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में मनरेगा कर्मियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया…