मनबढ़ों ने टॉवर में डीजल डालने पहुंचे युवक और उसके दो सहयोगियों पर रॉड से किया जानलेवा हमला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित जियो टॉवर पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ मनबढ़ों ने टॉवर में डीजल डालने पहुंचे युवक और उसके दो सहयोगियों पर पंच और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। उसके बाद मनबढ़ों ने युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए पास में रखे 1.7 लाख रूपये लूट ले गए। शोर मचाने पर मनबढ़ो ने उन्हे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इस मामले में पीड़ित युवक ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आभूराम टोला भंगड़ा निवासी शत्रुध्न निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह जिओ टॉवर में डीजल डालने का कार्य करते है। हर रोज की तरह रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने सहयोगी रमेश और पंकज के साथ चौक थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा स्थित जियो टॉवर में डीजल डालने पहुंचे थे। जहां पर करीब आधा दर्ज से अधिक लोग पहले से मौजूद थे। अभी वह सहयोगियों के साथ टॉवर में डीजल डाल ही रहे थे। इसी बीच पहले से वहां मौजूद मनबढ़ों ने उनके और दोनों सहयोगियों पर पंच, रॉड और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि इस दौरान मनबढ़ों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर पास में रखे 1.7 लाख रुपए लूट जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद से वह काफी डरे और सहमे हुए है।
इस संबंध में चौक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने कहा कि उन्हे मामले की जानकारी नहीं है। मामले में हल्का पुलिस कर्मियों से जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

27 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

35 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

43 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

60 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago