Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशादी का कार्ड बांटने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

शादी का कार्ड बांटने गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

गढ़िया रंगीन/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र गढ़िया रंगीन के गांव माडर निवासी प्रधान पति 55 वर्षीय सुरेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बता दें कि बदायूं की तरफ से अपनी लड़की की शादी के कार्ड बांट कर सुरेश यादव बाइक से अपने घर वापस आ रहा था तभी मझरा थाना हजरतपुर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश की लड़की की फरवरी में शादी हैं जिसके वह कार्ड बांट रहा था।
सुरेश की पत्नी सरला देवी ग्राम पंचायत गौंटिया अंतू से प्रधान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments