बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम नवापार निवासी शिक्षक स्वतंत्र प्रभाकर ने बरहज सलेमपुर रेलवे लाइन पर बरहजिया ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम बरहज से सलेमपुर की ओर जा रही बरहजिया ट्रेन के सामने स्वतंत्र प्रभाकर पुत्र दिलीप नरायन ने कूद कर आत्महत्या कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्र प्रभाकर (45 वर्ष) पुत्र दिलीप नरायन सिसई गुलाब रॉय स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से उक्त शव की पहचान कराई गई तो उक्त शव, थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत ग्राम नवापार निवासी स्वतंत्र प्रभाकर पुत्र दिलीप नरायन (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया गया। स्वतंत्र प्रभाकर के 3 बच्चे जिसमे 2 लड़की और 1 लड़का,हैं, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…