देवरिया हत्याकांड: में बुलडोजर चलेगा की नही का जानकारी शासन को मुहैया करायेगे तहसीलदार

नोटिस के जद में आये पक्ष से मैके पर जानकारी लेगे तहसीलदार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया नरसंहार में दबंग प्रेम चंद यादव पुत्र राम भवन यादव के मकान पर राजस्व टीम ने कल शाम बेदखली का नोटिस चस्पा किया था। तहसील प्रशासन ने 7 अक्टूबर को रूद्रपुर तहसीलदार की कोर्ट संख्या 2 में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर नोटिस का जवाब मांगा था।
इस मामले में शनिवार को रामभवन यादव की छोटी बहू किरण पत्नी रामजी यादव और प्रेम यादव की बेटी तहसील में पहुंची। जहां उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद 9 अक्टूबर को तहसीलदार फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला जाकर मौके निरीक्षण करेंगे और नोटिस की जद में आए लोगों का पक्ष भी सुनेंगे।
वहीं मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के अधिवक्ता गोपीनाथ यादव ने बताया एक तहसील प्रशासन की ओर से उनके मुवक्किल को नोटिस जारी हुई है, जिसमें वन विभाग की जमीन पर बाउंड्री वॉल और छप्पर से अतिक्रमण किए जाने का जिक्र है। जबकि दो नोटिस साइलेंट थे। जिसे बताया नहीं गया था।अराजी संख्या 2726 में रकबा 20 एयर में 6 एयर पर मकान और बाउंड्री वाल दिखाया गया है जो नवीन परती की भूमि है। अराजी संख्या 2725 अराजी रकबा 45 एयर इसमें 20 एयर पर पक्की मकान और बाउंड्री वाल दिखाया गया यह भूमि खलिहान की है। अराजी संख्या 2742 रकबा 0.583 हेक्टेयर जमीन में 0.06 हेक्टेयर भूमि पर बाउंड्री वाल और छप्पर दिखाया गया है जो वन विभाग की भूमि है।मौके पर सुनने के बाद जानकारी शासन को मुहैया करा जानेंगे की बुलडोजर चलेगा की नही।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

5 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

5 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

5 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

5 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago