आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा ) जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में 11000 वोल्टेज पावर का विद्युत तार पोल से काफी नीचे लटकने के कारण हर समय खतरा बना रहता है । विद्युत विभाग अगर इस तरफ समय रहते ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई घटना दुर्घटना हो सकती है । इस संबंध में जानकारी देते हुए गोवर्धनपुर निवासी शशांक शेखर मणि त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि यह 11000 वोल्टेज का तार उनके दरवाजे के सामने और खेत में काफी नीचे लटक रहा है यदि कभी कोई खेत में काम करता है या पेड़ों पर से लकड़ियां वगैरह तोड़ता है तो इस तार से टच होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से विद्युत विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि इस विद्युत तार को या तो ऊपर कर दिया जाए या तो इसका रास्ता बदलकर दूसरी तरफ से इसको निकाल दिया जाए, जिससे ग्रामीणों की रक्षा सुरक्षा बरकरार रहे।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…