देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।आमजन की सुरक्षा और महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस ने रविवार को जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” एवं “एंटी रोमियो चेकिंग” अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास पुलिस टीमों ने विशेष सतर्कता बरती।अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। साथ ही प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से भी आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्हें हरसंभव सहायता, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया गया।वहीं, अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।महिला एवं बालिका सुरक्षा के तहत एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस के अनुसार, “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना है। इसके माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता और चेकिंग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कीव में मिसाइल हमलों के डर से मेट्रो स्टेशन पर गुजारी रात कीव में हवाई…
Bhutan की पहाड़ियों से भारत पर बाढ़ का खतरा! 7,000 लोगों का पलायन, क्या दूसरी…
जब रावण के अत्याचारों से कराह उठी धरती, तब भगवान श्रीराम ने लिया अवतार का…
पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) की कलम से संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और…
पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) की कलम से धार्मिक विशेष | 1 नवंबर 2026 हिंदू…
शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…