अवैध ई-टिकटों के साथ व्यक्ति गिरफतार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 25 मई, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तमकुही रोड मालगोदाम चौक, कुशीनगर स्थित दुकान से अवैध ई-टिकटों के कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को 25 व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 170 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में
25 मई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को छपरा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर 12 एवं 13 वर्ष की दो लड़कियां तथा 11 वर्ष का एक लड़का डरे-सहमे हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त लड़की एवं लड़का को चाइल्ड लाइन छपरा को सुपुर्द किया गया।जबकि,
25 मई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-14005 से यात्री का छूटा एक बैग एवं ब्रीफकेस बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग एवं ब्रीफकेस उसे सुपुर्द किया गया। 25 मई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-12557 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 24 मई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-11061 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

34 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

43 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago