मिशन लाइफ के तहत जनजागरूकता रैली निकाल कर किया गया श्रम दान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के दिशा निर्देश में पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट)के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से अपनी परंपराओं और संरक्षण और संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने और प्रचारित करने के उद्देश्य से, पर्यावरण संरक्षण के लिए वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।इसी क्रम में आज 28 मई, 2023 को सीवान जं रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन -साधारण को जागरूक करने हेतु रैली निकालकर श्रम दान किया गया । इसके साथ-साथ स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार के नेतृत्व में , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कॉलोनी अवधेश कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक सिवान राधेश्याम रमन, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक अशोक कुमार, टिकट पर्यवेक्षक सूरजबली, मंडल स्वास्थ्य निरीक्षक अजय द्विवेदी एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 150 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी। तथा इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत सीवान जं स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया I
इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा सीवान जं स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर श्रम दान एवं वृक्षारोपण किया गया ।इस अभियान के दौरान सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया I

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

4 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

4 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

5 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago