नोएडा से गिरफ्तार व्यक्ति, गणेश विसर्जन से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई/नोएडा(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गणेश उत्सव के बीच मुंबई पुलिस को मिली विस्फोटों की धमकी ने पूरे सुरक्षा तंत्र को हिला दिया। मुंबई पुलिस की ट्रैफिक हेल्पलाइन पर गुरुवार को भेजे गए एक व्हाट्सएप संदेश में दावा किया गया कि “लश्कर-ए-जिहादी” संगठन से जुड़े 14 पाकिस्तानी आतंकवादी शहर में प्रवेश कर चुके हैं। संदेश में कहा गया कि इन आतंकियों ने 34 वाहनों में करीब 400 किलो आरडीएक्स छिपा रखा है और अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन जुलूसों के दौरान एक करोड़ लोगों की जान लेने की योजना बनाई है।

इस धमकी संदेश से मुंबई पुलिस सकते में आ गई। चूँकि शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु गणेश विसर्जन के लिए सड़कों पर उमड़ते हैं, पुलिस ने तुरंत खुफिया और एंटी-टेरर यूनिट को अलर्ट कर दिया।

जाँच में पाया गया कि संदेश नोएडा से भेजा गया था। साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी तक पहुँची पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की मंशा और मानसिक स्थिति की जाँच की जा रही है।

वर्ली पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (आपराधिक धमकी) सहित उपधारा 2, 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “धमकी वास्तविक है या शरारत, इसकी जाँच की जा रही है, लेकिन किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं लिया जाएगा।” सुरक्षा एजेंसियों ने गणेश विसर्जन को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

29 minutes ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

34 minutes ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

38 minutes ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

42 minutes ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

45 minutes ago

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

2 hours ago