Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण सहित मुद्दों पर चौपाल आयोजित करेगा मालवीय...

नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण सहित मुद्दों पर चौपाल आयोजित करेगा मालवीय मिशन

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिता: महामना मालवीय मिशन बहराइच, अवध के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण एवं संगठन मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश धर्मपाल से संवाद कर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने एवं रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गतिशील करने के उद्देश्य से बहराइच समेत अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर एवं नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण चौपाल अयोजित किए जाएंगेl
उक्त जानकारी मालवीय मिशन के प्रतिनिधि मंडल में शामिल अध्यक्ष बहराइच अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र, मालवीय मिशन प्रचार प्रमुख एवं समाजसेवी अधिवक्ता कुमार सम्भव, समाजसेवी राजीव कुमार सिंह, नारायण सेवा संस्थान प्रबंध ट्रस्टी रजनीश बाल कल्याण समिति प्रभारी मालवीय मिशन इंटर कॉलेज गोमतीनगर सुधाकर समाजसेवी चंद्रप्रकाश मिश्र ने दी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारायण को भारत माता का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गयाl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments