कृषि मंत्री को मालवीय मिशन व किसान परिषद पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक दवाइयों से खेती किसानी में प्रयोग पर रोक लगाने की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महामना मालवीय मिशन व किसान परिषद के तत्वावधान में कृषि मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) सूर्य प्रताप शाही के कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा परिसर में आगमन पर प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर संगठन द्वारा चलाए जा रहे “विष मुक्त खेती , नशा मुक्त गाँव” अभियान विषयक पर चर्चा परिचर्चा कर सामूहिक रूप से चर्चा कर रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक दवाइयों के खेती किसानी में प्रयोग पर रोक लगाने की मांग किया,यूकेलिप्टस प्रजाति के वृक्षों के रोपण पर प्रतिबन्ध लगाने व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के अधिकाधिक संख्यामे रोपण व संरक्षण की मांग किया।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया की खेतों में रासायनिक उर्वरकों के लगातार उपयोग तथा कीटनाशक दवाइयों के अंधाधुंध छिड़काव से अनाज व फल सब्जियां विषाक्त हो गईं हैं इनके उपयोग से कैंसर व पेट तथा आंख,मस्तिष्क से संबन्धित रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं इसपर पूर्ण प्रतिबंध न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे,मालवीय मिशन व किसान परिषद पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया की नानपारा परिक्षेत्र में यूकेलिप्टस प्रजाति के पेंडो की संख्या में वृद्धि होने से जल संकट गहरा रहा है ग्रीष्म काल की शुरुआत होते ही तहसील नानपारा के अधिकांश गांवों में जल स्तर घट रहा है जिससे किसानों की दुश्वारियां रही हैं।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से किसान परिषद कार्यकारी अध्यक्ष केशव पाण्डेय , महामंत्री शिव पूजन सिंह , उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय , प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष तकम्म्स खां व प्रवक्ता धीरेन्द्र शर्मा , नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष एस०के०वर्मा आदि लोग शामिल रहे,कृषि मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को समस्याओं से समाधान हेतु आश्वश्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

3 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

6 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

6 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

6 hours ago