डॉ अंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय हाल जनपथ रोड नई दिल्ली में आयोजित होगा कार्यक्रम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की साहित्यकार एवं समाजसेविका शमा परवीन को कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया है, शमा परवीन को यह सम्मान बाल साहित्य लेखन के क्षेत्र में मिलेगा। देश-विदेश के 100 विशिष्ट साहित्यकारों में बहराइच की साहित्यकार शमा परवीन का चयन होने पर जिले के साहित्यकारों में भी खुशी की लहर है,मालूम हो कि सन्त कबीर साहेब के 506वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कबीर कोहिनूर सम्मान-2024 समारोह का आयोजन डॉ अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हाल जनपथ रोड नई दिल्ली में आयोजित होगा।
अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के भारत भूषण महंत डॉ नानक दास महाराज के नेतृत्व में 25 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट 100 चयनित महानुभावों को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश -विदेश के जिन 100 असाधारण अति विशिष्ट जनों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है उनमें यूपी के बहराइच जिले से साहित्यकार, समाज सेविका शमा फाउंडेशन की प्रबंधक शमा परवीन का नाम भी शामिल है। साहित्यकार शमा परवीन को बाल साहित्य लेखन के क्षेत्र में चयनित किया गया है, शमा परवीन को 25 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 से विभूषित किया जाएगा।
साहित्यकार शमा परवीन को दिल्ली में मिलेगा कबीर कोहिनूर सम्मान आपको बता दें कि यह सम्मान समारोह भारत भूषण महंत डॉ नानक दासजी महाराज अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू की ओर से हर वर्ष आयोजित किया जाता है, बहराइच की साहित्यकार शमा परवीन पिछले वर्ष राजस्थान और नेपाल में भी सम्मानित हो चुकी है।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…