आयुक्त व डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा योगेश्वर राम मिश्र व डी.आई.जी. अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मण्डल के प्रशासनिक, पुलिस व अभियोजन अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया की जनसुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था से सम्बन्धित बार-बार आने वाले प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण किया जाय तथा लम्बित जांच प्रकरणों में समय से जांच की कार्यवाही पूरी की जाय,आयुक्त व डीआईजी ने निर्देश दिया कि अनैतिक कार्यों में संलिप्त सभी प्रकार के माफियाओं का प्रभावी चिन्हींकरण किया जाय।आयुक्त व डीआईजी ने निर्देश दिया कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाय, बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय तथा जिला बदर की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाय और आयुक्त ने वादों की प्रभावी कर अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये,आयुक्त व डीआईजी ने निर्देश दिया कि पाक्सो से सम्बन्धित सभी वादों का जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं समीक्षा करें तथा डीएम व एसपी इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा करते रहें।बहराइच में पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित शिथिल पर्यवेक्षण के दृष्टिगत डीएम बहराइच को निर्देश दिया गया की सम्बन्धित अभियोजन अधिकारियों को नोटिस जारी करें।अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रचलित वादों में प्रभावी पैरवी करें ताकि दोषियों को शीघ्र ही उनके किये की सजा मिल सके,आयुक्त व डीआईजी ने गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर, जिला बदर, इनामी व वांछित अपराधी, महिला अपराध, गोवध, गिरोह बंद अधिनियम, वृक्षों के अवैध कटान, अवैध खनन इत्यादि अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मण्डल को अपराधमुक्त बनाये,इस अवसर पर जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी, श्रावस्ती की कृतिका शर्मा व बलरामपुर के अरविन्द सिंह, पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशान्त वर्मा, गोण्डा के विनीत जायसवाल, बलरामपुर के केशव कुमार व श्रावस्ती की प्राची सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

12 minutes ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

1 hour ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

2 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

3 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

4 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

4 hours ago