मल्लिकार्जुन खड़गे का है भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में मनाया सेनानी मसूरियाद्दीन पासी की पुण्यतिथि

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर नगर के सलाहाबाद दलित बस्ती में लोगों के बीच फल बांटकर व केक काटकर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरियाद्दीन पासी की पुण्यतिथि व कांग्रेस कार्यालय पर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरियाद्दीन पासी का सम्पूर्ण जीवन देश के वंचित समाज की सेवा के लिए समर्पित था।संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने जो योगदान दिया देश उनका हमेशा ही ऋणी रहेगा।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने हमेशा गरीबो दबे कुचले लोगों की पीड़ा को लेकर संघर्ष किया है।आज कांग्रेस इनके नेतृत्व में नई बुलन्दी के साथ आगे बढ़ रही है। हम कांग्रेस जन इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम को दीनदयाल प्रसाद,डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, मार्कण्डेय मिश्र,लालसाहब यादव, गोविंद मिश्र, सत्यम पाण्डेय, अवधेश यादव, आनंदशंकर, बदरे आलम,चुन्नु श्रीवास्तव, दयाशंकर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव,रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, आनंद मिश्र,शिवशंकर गौतम, सैयद फिरोज अहमद, अकील अहमद,आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago