Tuesday, February 24, 2026
HomeUncategorizedमोबाइल का सदुपयोग कर अपने जीवन और भविष्य को सफल और सार्थक...

मोबाइल का सदुपयोग कर अपने जीवन और भविष्य को सफल और सार्थक बनाए: विनय चतुर्वेदी

मोबाइल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय सभागार में छात्र-छात्राओं को मोबाइल वितरण मुख्य अतिथि प्रभादेवी ग्रुप के अध्यक्ष विनय कुमार चतुर्वेदी ने किया। श्री चतुर्वेदी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब मोबाइल का सदुपयोग कर अपने जीवन और भविष्य को सफल और सार्थक बनाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम में विविन्न कक्षाओं के 81 छात्र – छात्राओं को नि:शुल्क मोबाइल वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. केएम त्रिपाठी, डा. रमेश कुमार, रितेश त्रिपाठी, श्रीकृष्ण पाण्डेय, नवनीत मिश्र, डा अमरनाथ पाण्डेय, दीपक सिंह, विनोद मिश्रा सहित अनेक लोग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments